Friday, 14 December 2012

किसी भी कौम की तरक्की या पिछड़ेपन की अहम वजह तालीम होती है

किसी भी कौम की तरक्की या पिछड़ेपन की अहम वजह तालीम होती है और ये सच है कि भारत के बँटवारे के वक्त भारत में वही मुस्लिम रह गए थे जो या तो नवाब थे या मजदूर और ये एक अहम वजह थी जिसकी वजह से भारत का मुस्लिम गरीब और सरकारी नौकरियों से दूर होता चला गया मगर मुस्लिमो ने 1980 के दौर के बाद एक बार फिर से तालीम की तरफ रुख करना शुरू किया तो तब तक मुस्लिमो के साथ भेदभाव अपने चरम पर पहुँच चूका था इसीलिये हुकूमत
के हर शोबे में मुस्लिमो को नज़र अंदाज़ किया जाने लगा और हुकूमतों की इसी नज़र अंदाजी ने मुस्लिमों की सरकारी नौकरियों में भागेदारी 36% से घटाकर 0.3% कर दी I
इस महाज़ का मकसद तो मुझे नहीं पता क्या है लेकिन अगर इस महाज़ के जरिये कुछ आला दर्जे के स्कूल बनाए जाए जिनमे आला दर्जे की तालीम मुहैय्या कराई जाए जिससे कि मुस्लिमो में तालीम ज्यादा से ज्यादा पहुंचाई जा सके तो बेहतर होगा और इस काम के लिए दौलतमन्द मुस्लिमो से पैसा लिया जा सकता है और सबसे पहले मैं जिस लायक भी हूँ उतना पैसा देने के लिए तैयार हूँ और अगर संस्था के स्कूल बनेंगे तो उनमे मुस्लिमो को मुलाजमत के मौके भी मिलेंगे यानि बच्चों की तालीम और बड़ों को रोज़गार I
इस महाज़ को एक संस्था की शक्ल देकर अलग अलग सूबों के अलग अलग शहरों में इस संस्था के स्कूल बनाए जाएँ तो ये सबसे बेहतर काम होगा वरना फेसबुक या गली चौराहों पर खाली बातें करना बेमानी होगा I

M Shahid Guddu

No comments:

Post a Comment